New Delhi 03 may, (Rns) /- अप्रैल में झुलसा देने वाली गर्मी के बाद मई में तेज आंधी और बारिश ने थोड़ा ही सही पर गर्मी के तेवर जरूर ढीले किए हैं. तापमान में 4 से 5 डिग्री की कमी आई है तो वहीं इस महीने मॉनसून को लेकर भी गुड न्यूज है. हालांकि आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक मई महीने के दौरान हिमालय के तलहटी (foothills) क्षेत्र, ओडिशा सहित पूर्वी तट के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र में तेज गर्मी पड़ने की आशंका है, जिससे इन क्षेत्रों में सामान्य से लगभग 2-4 दिन अधिक लू चलने की संभावना है. इस बाबत एक एडवाइजरी भी जारी की गई है. वहीं भारत सरकार का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है.
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा,”मई के दूसरे (8-14 मई) और चौथे (22-28 मई) सप्ताह में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है, जिससे उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ पूर्वी तट में लू चल सकती है.” इस खतरे को देखते हुए भारत मौसम विभाग ने सभी प्रभावित होने वाले राज्यों को हीट वेव एडवाइजरी जारी कर दी है

