बलौदा बाजार,3 मई (आरएनएस)। लवन नगर में गुपचुप बेचकर परिवार चलाने वाले युवक की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में आखिरकार इंसाफ का दिन आ गया, थाना लवन पुलिस की तेज और सटीक जांच के दम पर माननीय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बलौदाबाजार संजया रात्रे ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई, मामला 20 सितंबर 2024 की रात का है जब मृतक विजय साहू अपने घर से घरेलू सामान लेने के लिए निकला था, रात करीब 8 बजे जैसे ही वह अहिल्दा मोड़ के पास पहुंचा, तभी स्कूटी सवार आरोपी वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ, देखते ही देखते आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से विजय पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, खून से लथपथ विजय को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, इस सनसनीखेज वारदात के बाद मृतक के पिता बनवारी साहू ने थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर अपराध क्रमांक 389/2024 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, थाना लवन पुलिस ने बिना देर किए आरोपियों को गिरफ्तार किया, जांच के दौरान साक्ष्य जुटाए गए, गवाहों के बयान दर्ज किए गए और केस को मजबूत बनाते हुए अन्य आवश्यक धाराएं जोड़ी गईं, तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक शशांक सिंह के नेतृत्व में पूरी विवेचना को पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया और मजबूत चालान तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया, वहीं शासन की ओर से विशेष अपर लोक अभियोजक अमिय अग्रवाल ने अदालत में प्रभावी पैरवी की, कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अपराध को सिद्ध मानते हुए तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया, जिनमें देवेंद्र साहू उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 शंकर मंदिर के पास तनौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा, राहुल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 थाना लवन जिला बलौदाबाजार और चंद्रशेखर साहू उर्फ शेखर उम्र 20 वर्ष निवासी लवन थाना लवन जिला बलौदाबाजार शामिल हैं, अदालत ने देवेंद्र साहू और चंद्रशेखर साहू उर्फ शेखर को बीएनएस की धारा 61(2)(क), 111(5), 238(क)(ख), 249(क)(ख) के तहत आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई जबकि राहुल साहू को धारा 103(1), 61(2)(क), 238(क)(ख) बीएनएस तथा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत उम्रकैद की सजा दी गई, इस पूरे मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सटीक साक्ष्य संकलन और मजबूत पैरवी ने एक निर्दोष की हत्या का न्याय दिलाया, बहरहाल यह फैसला साफ संदेश देता है कि कानून के हाथ लंबे हैं—खून का हिसाब देर से सही लेकिन पूरा जरूर होता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

