रांची 3 मई (आरएनएस)। राजधानी में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह शाम कला और उत्साह के नाम रही, जहाँ स्थानीय कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में संगीत और नृत्य का ऐसा संगम देखने को मिला कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। जहाँ गायकों की सुरीली आवाज ने समां बांध दिया, वहीं नन्हे कलाकारों ने अपने जोशीले डांस से पूरी महफिल लूट ली। बच्चों की मासूमियत और उनके हुनर को देख वहां मौजूद हर शख्स तालियां बजाने पर मजबूर हो गया।
इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक वीणा श्री ने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे नए कलाकारों के भीतर अद्भुत प्रतिभा छिपी है। अगर इन्हें सही दिशा मिले, तो यही बच्चे आने वाले समय के चमकते सितारे बनेंगे। वहीं, इवेंट निदेशक अरशद उबैद ने कलाकारों का हौसला बढ़ाते हुए एक महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा, प्रतिभा की कमी नहीं है, बस जरूरत है एक सही मंच और मौके की। अगर इन कलाकारों को लगातार प्रोत्साहित किया जाए, तो ये बहुत आगे जा सकते हैं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि ‘भारत के गवैयाÓ जैसे मंच नए कलाकारों को आगे बढऩे और अपनी पहचान बनाने का पूरा मौका देंगे। जितेंद्र कुमार ने भी कलाकारों कि हौसला अफजाई की।
झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री का भी सहयोग रहा। इस मौके पर अंतू तिर्की, लीगल एडवाइजर सोनाली भट्टाचार्य, साबिर हुसैन, नमिता मिश्रा, राजीव मिश्रा, सीमा प्रीति, रोहित, संजीव, इबादत हुसैन, सनी, मो परवेज, रियान लक्ष्मीकांत जी, प्रीति सिन्हा आदि मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

