रांची 3 मई (आरएनएस)। रेडियम रोड, रांची स्थित तारा टावर, नियर महाराजा होटल में “एए प्रोफेशनल सैलून” का भव्य उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन रांची रवि ठाकुर और जितन ठाकुर ने संयुक्त रूप से विधिवत रूप से फीता काटकर किया.उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य लोग, व्यवसायी और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। फीता काटकर सैलून का शुभारंभ किया गया, जिसके बाद अतिथियों ने सैलून में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। सैलून के संचालक पिंटू शर्मा ने बताया कि “ए ए प्रोफेशनल सैलून” में ग्राहकों को अत्याधुनिक हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर, मेकअप और ग्रूमिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्राहकों को ओपनिंग ऑफर में 30त्न तक की छूट और ग्राहकों के लिए मेंबरशिप कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है. ग्राहक होम्स सर्विसेज की सेवा भी ले सकते हैं.यहां प्रशिक्षित और अनुभवी स्टाफ द्वारा लेटेस्ट ट्रेंड्स के अनुसार सेवाएं दी जाएंगी, जिससे हर ग्राहक को बेहतरीन अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि सैलून का उद्देश्य शहर के लोगों को महानगरों जैसी प्रोफेशनल सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शहर के युवाओं और फैशन प्रेमियों के लिए एक बेहतर विकल्प बताया। इस मौके पर विशेष उद्घाटन ऑफर्स की भी घोषणा की गई, जिससे ग्राहकों को शुरुआती दिनों में आकर्षक छूट का लाभमिलेगा। नए सैलून के खुलने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया और लोगों ने इसे एक स क पहल बताया। इस मौके पर राजेश ठाकुर,संतोष,नीलकांत,शीतल, आशा,रीता समेत कई लोग मौजूद थे
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

