रुड़की,03 मई (आरएनएस)। उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन, जनपद हरिद्वार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन रविवार को राजकीय उपजिला चिकित्सालय, रुड़की में संपन्न हुआ। इसमें अरविंद सैनी को जिलाध्यक्ष और संजय चन्सौरिया को संरक्षक चुना गया है। इस मौके पर जिले भर से लैब टेक्नीशियन शामिल हुए। सिविल अस्पताल रुड़की के सभागार में आयोजित एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश मंडलीय सचिव (गढ़वाल) पवन कश्यप ने की, जबकि प्रदेश महासचिव महावीर सिंह चौहान ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी व जिलाध्यक्ष राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ बृजेश कुमार तथा आशु शर्मा, जिला सचिव वाहन चालक संघ (स्वास्थ्य विभाग) की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में रुड़की अस्पताल के डॉ. एके श्रीवास्तव, जिला सचिव फार्मेसी संघ एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश मैठाणी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अरविंद सैनी को जिला अध्यक्ष, संजय चन्सौरिया को संरक्षक, नरेन्द्र भट्ट को सलाहकार, आशा शर्मा को कोषाध्यक्ष, प्रदीप कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुन्ती शिशोदिया को उपाध्यक्ष, सुरेश बेलवाल को जिला सचिव, अमित कुमार को प्रवक्ता, उमेश वर्मा को संप्रेक्षक तथा प्रकाश रावत को सर्वसम्मिति से संगठन मंत्री चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

