अल्मोड़ा,03 मई (आरएनएस)। डे-केयर संस्था अल्मोड़ा की साप्ताहिक बैठक 2 मई को पंडित गोविंद बल्लभ पंत संग्रहालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में शहर की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मांग उठाई गई कि पानी के देयक संयोजनों के आधार पर लिए जाएं। नगर निगम के विभिन्न वार्डों में क्षतिग्रस्त रास्तों का शीघ्र निर्माण कराने और मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। इसके अलावा पाण्डेखोला में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने तथा मछली बाजार क्षेत्र में दवाओं का छिड़काव कराने की मांग रखी गई। सदस्यों ने शिखर होटल से पाण्डेखोला तथा करबला से धारानौला रोड स्थित ऑफिसर कॉलोनी तक ई-रिक्शा संचालन शुरू करने की आवश्यकता भी बताई। साथ ही शिखर होटल और चौघानपाटा चौराहे पर ओवरपाथ निर्माण की मांग भी की गई। बैठक में किशोर चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, पीएस सत्याल, गिरीश चंद्र जोशी, विपिन जोशी, बालादत्त कांडपाल, अनुजा साह, नरेंद्र सिंह नेगी, चंद्रशेखर सिंह बनकोटी, गजेंद्र सिंह नेगी, चंद्रमणि भट्ट, रमा भट्ट, पुष्पा कैड़ा, सुनैना मेहरा, सोना जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, डॉ. अरुण पंत, डॉ. गोकुल सिंह रावत, दीवान सिंह, रमेश चंद्र पांडे और लक्ष्मण सिंह ऐठानी समेत अन्य लोगों ने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता हेम चंद्र जोशी ने की, जबकि संचालन एमसी कांडपाल ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

