अल्मोड़ा,03 मई (आरएनएस)। रामकृष्ण कुटीर की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में स्वामी विवेकानंद अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम के तहत ड्राइंग एंड पेंटिंग, क्विज, भाषण, शॉर्ट प्ले, नृत्य, गीता पाठ और गद्यांश लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। यह प्रतियोगिताओं का दूसरा चरण था। इससे पहले प्रथम चरण की प्रतियोगिताएं विभिन्न स्कूलों में आयोजित की गई थीं। आयोजकों के अनुसार प्रथम चरण में 39 विद्यालयों के 1702 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। इनमें से चयनित 258 विद्यार्थी दूसरे चरण की प्रतियोगिताओं में शामिल हुए। कला प्रतियोगिता में 70, गीता पाठ में 18, क्विज में 33, भाषण में 15, गद्यांश लेखन में 89, ड्रामा में 14 और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 19 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 31 मई 2026 को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिताएं रामकृष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज के संरक्षण में आयोजित हुईं, जबकि व्यवस्थाओं का संचालन स्वामी मायाधीशानंद ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका ब्रह्मचारी राजू महाराज, जगदीश चंद्र पांडे, राजेंद्र सिंह खरायत, गीता पॉल, डॉ. विमल कांडपाल और डॉ. सपना समेत अन्य लोगों ने निभाई। कार्यक्रम में अमन कुमार, महावीर, हरीश, लता, सुप्रिया, नेहा, कीर्ति, जिया, रजनी और दिया सहित कुटीर के श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

