रुद्रपुर,03 मई (आरएनएस)। नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों के स्वागत में रविवार को भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली थारू विकास भवन से शुरू होकर पारिन बैंक्वेट हॉल, अमाऊं तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के समापन पर पारिन बैंक्वेट हॉल में पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज सिंह कन्याल ने कहा कि संगठन समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश राठौर, जसविंदर बाजवा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद एवं सतपाल राणा, ब्लॉक अध्यक्ष नानकमत्ता विधानसभा दीपक बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस नरेंद्र आर्य, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई दीपक मुडेला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी देवेंद्र कन्याल, राजकिशोर सक्सेना, विजयशंकर यादव, नासिर खान, नूर अहमद, नवीन जोशी, हिमांशु भट्ट, शांति सामंत, विद्या मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

