रुद्रपुर,03 मई (आरएनएस)। विधायक तिलक राज बेहड़ ने विधायक निधि के सात लाख रुपये से लालपुर व ग्राम भमरौला में निर्मित दो विकास कार्यों का लोकार्पण किया। स्थानीय लोगों ने विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया। रविवार को विधायक बेहड़ ने ग्राम भमरौला डायनेमिक कॉलोनी में पांच लाख रुपये और लालपुर गंगोत्री विहार में दो लाख रुपये की लागत से बने मंदिर निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। डायनेमिक कॉलोनी वासियों ने विधायक बेहड़ का फूल-माला, ढोल-नगाड़े व पटाखे बजाकर अभिनंदन किया। बेहड़ ने कहा कि लालपुर क्षेत्र में मंदिरों के शेष कार्यों समेत अन्य विकास योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।
इसके पश्चात बेहड़ ने किच्छा के श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों के संबंध में मौके पर पहुंचकर अधिकारियों व सामाजिक संगठनों के साथ चर्चा की। उन्होंने बताया कि श्मशान घाट को भी सत्यपथ धाम के रूप में विकसित किया जाएगा। श्मशान घाट में बैठने की समुचित व्यवस्था, शेड निर्माण, स्वच्छ पेयजल सुविधा व सुगम रास्ते का निर्माण किया जाएगा। आर्किटेक्ट को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां विधायक प्रतिनिधि गौरव राज बेहड़, राजू सुखीजा, दीपक बेहड़, दर्शन कोली, दिनेश भाटिया, किशन गोयल, जेई आईएस सुशांत व मुकेश रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

