रुद्रपुर,03 मई (आरएनएस)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए बनाए गए छह केंद्रों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित कराई गई। जिले में कुल 2,928 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,842 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 86 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली। इसके लिए एएन झा कॉलेज रुद्रपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर, केवि काशीपुर, आईआईएम काशीपुर, कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एनसीटी पंतनगर और कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी पीसीटी पंतनगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित किसी भी प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

