ऋषिकेश,03 मई (आरएनएस)। चारधाम यात्राकाल में मुनकिीरेती क्षेत्र में ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक वॉलिंटियर्स की तैनाती भी कर दी गई है। एसएसपी श्वेता चौबे ने वॉलिंटियर्स से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक टिप्स दिए। ड्यूटी के लिए टी-शट्र, टोपी और आईकार्ड का वितरण भी किया। बताया कि यात्रा संपन्न होने पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले वॉलिंटियर्स को सम्मानित भी किया जाएगा। वॉलिंटियर्स की तैनाती मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन, बह्मानंद मोड, भद्रकाली और जानकी झूला चौक व अन्य स्थानों पर की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

