ऋषिकेश,03 मई (आरएनएस)। भाजपा श्यामपुर मंडल के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक रविवार को राणा फार्म में हुई। जिसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक इन उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया। रविवार को श्यामपुर स्थित राणा फार्म में भाजपा के श्यामपुर मंडल की मासिक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडिय़ाल ने कहा कि भाजपा सरकारें जनहित के लिए लगातार कार्य कर रही है। सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करें। मौके पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, दान सिंह रावत, अमन त्यागी, पुष्पा ध्यानी, श्यामपुर मंडल प्रभारी आशीष बहुगुणा, मंडल महामंत्री सत्यपाल राणा, पंकज जुगलान, एससी मोर्चा अध्यक्ष रोहित सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनोद सिंह रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष दीपक जुगलान, पूनम व्यास, कमला नेगी आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

