ऋषिकेश,03 मई (आरएनएस)। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद टिहरी बांध से पानी छोडऩे की संभावना में गंगा के जलस्तर को लेकर ऋषिकेश में एसडीआरएफ की टीम अलर्ट हो गई है। गंगाघाटों और तटों पर जवान लाउड हेलर व अन्य माध्यमों से तीर्थाटकों और पर्यटकों को चेतावनी जारी कर रहे हैं, जिसमें गंगा जलस्तर बढऩे पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा जा रहा है। रविवार को एसडीआरएफ टीम त्रिवेणी घाट, रामझूला, जानकी पुल और नीम बीच समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर गश्त दिखी। इस दौरान लाउट हेलर के माध्यम से तीर्थाटकों व पर्यटकों को बताया कि बदले मौसम में टिहरी बांध से गंगा में पानी छोडऩे की वजह से पूर्व सूचना के जलस्तर तेेजी से बढ़ सकता है, जिसमें जानमाल का खतरा भी उत्पन्न होने की आशंका है। निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि एसडीआरएफ के अलावा जल पुलिस और आपदा राहत दल की टीमें भी गंगाघाटों, तटों व किनारों पर गश्त कर रही हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उपकरणों और संसाधनों को भी तैयार रखा गया है। उन्होंने लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। अनावश्यक नदी-नालों तक नहीं जाने की सलाह भी दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

