ऋषिकेश,03 मई (आरएनएस)। चारधाम यात्रा में यातयात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ संभागीय परिवहन विभाग की टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसमें महज दो दिन के भीतर ही 58 वाहनों के चालान और 17 वाहनों को सीज किया जा चुका है। अनाधिकृत रूप से यात्रा बस अड्डे से चारधाम यात्रियों ले जाने पर संबंधित ट्रैवल एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड करने की संस्तुति भी की गई है। एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत के मुताबिक शनिवार और रविवार यह अभियान चलाया गया, जिसमें विभाग की इंटरसेप्टर और बाइक स्क्वाड टीम भी शामिल रही। चेकिंग मे निजी वाहन होने के बावजूद व्यवसायिक प्रयोग में 17 वाहनों का चालान किया गया। जबकि 11 निजी वाहनों को सीज कर दिया गया। बाहरी राज्यों के पांच यात्री वाहनों को ऋषिकेश में अनिधकृत रूप से सवारी बैठाने पर उनके परमिट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीज किया गया। इसके अलावा 58 वाहनों यातायात नियमों के उल्लंघन में चालान भी किए गए। एआरटीओ ने बताया कि सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए विभागीय टीम दिनरात चेकिंग में जुटी हैं। सत्यनारायण, ब्रह्मपुरी और भद्रकाली चेकपोस्ट पर भी यात्री वाहनों को जांच की जा रही है। टीम में रमेश चंद्र पंत, परमेंद्र कोहली, आदर्श कुमार, अमन कुमार आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

