ऋषिकेश,03 मई (आरएनएस)। ऋषिकेश निवासी आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. डीके श्रीवास्तव को न्यूयॉर्क स्थित आयुर्वेद केंद्रों में वर्कशॉप आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित आयुर्वेद केंद्रों में लाइफस्टाइल डिज़ीज़ में आयुर्वेद की भूमिका तथा “आधुनिक विज्ञान और प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान का समन्वय” विषय पर आधारित होगी। वे पांच मई से 18 मई तक न्यूयॉर्क एवं न्यू जर्सी में रहेंगे। इस अवधि में उनके द्वारा विशेष आयुर्वेदिक वर्कशॉप्स, स्वास्थ्य एवं जीवनशैली पर केंद्रित इंटरव्यूज़, तथा अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स पर पॉडकास्ट संवाद आयोजित किए जाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

