ऋषिकेश,03 मई (आरएनएस)। मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में रविवार को ऋषिकेश स्थित रेड फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल में उत्तराखंड स्टेट मुए थाई चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया, जिसमें देहरादून ने प्रथम, ऊधमसिंह नगर ने द्वितीय और अल्मोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चैंपियनशिप का शुभारंभ उत्तराखंड स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के चेयरमैन कुलदीप सिंह बुटोला बुटोला ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की सशक्त खेल नीति के कारण आज प्रदेश के खिलाड़ी विश्व स्तर पर पदक जीतकर नाम रोशन कर रहे हैं। बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के नौ जिलों के 150 से अधिक चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड में जून माह में आयोजित होने जा रही सातवीं राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप का पोस्टर भी लॉन्च किया। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देहरादून ने प्रथम, ऊधमसिंह नगर ने द्वितीय और अल्मोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वालों में संचिता, कृष्ण श्रीवास्तव, समर्थ बिष्ट, अस्मिका कुकरेती, स्वराज गैरोला, अस्मित, अक्षत बुटोला, तेजस सिंह, आदर्श कंडारी, आरूज पंत, अनिरुद्ध, अभिषेक, रोहित व्यास, कृष्ण जोशी, उन्नति रावत, सक्षम शामिल रहे। समापन अवसर पर सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर डोईवाला नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, राज्य एसोसिएशन के महासचिव नीलेश जोशी, अरुण कुमार सूद, स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी, चेयरमैन रेडफ़ोर्ड स्कूल डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी सीके जोशी, प्रज्ञा जोशी, तकनीकी निदेशक विशान क्षेत्री, दीपक नौटियाल, दीपांशु रौतेला, सपना जावड़ी, सृष्टि कृषाली, राजेंद्र गैरोला, आशीष बिल्जवान आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

