कोटद्वार,03 मई (आरएनएस)। शहर और आसपास पर्वतीय क्षेत्रों में आंधी के बाद आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत तो मिली लेकिन नालियां चोक होने से सड़कें जलमग्न हो गई जिससे लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे आंधी चली। घर की छतों और खुले में रखा सामान आंधी से उड़ गया। कई जगहों पर पेड़ उखडऩे और टूटने से आवागमन में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी। ऑटो चालक दीपक ने बताया कि शहर में पानी के ड्रेनेज की व्यवस्था ठीक नहीं है। बारिश के बाद सड़क की गहरी जगहों में पानी भरने से गड्ढों का पता नहीं चलता और दुर्घटनाएं होती है। देवी रोड पर देवी मंदिर के पहले मोड़ पर व एक वेडिंग प्वाइंट के समीप बारिश होने पर सड़क पानी से भर गई। कैलाश का कहना था कि टैंपो व ई-रिक्शा के लिए पैदल खड़े होने की भी जगह नहीं मिलने से क्षेत्रवासी परेशान रहे। इसके अलावा कोटद्वार के भाबर, दुगड्डा, लैंसडौन, सतपुली आदि क्षेत्रों में भी वर्षा होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

