उत्तरकाशी,03 मई (आरएनएस)। चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत खदाड़ा में गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। बीते रात गुलदार ने एक घोड़े को मार दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से घोड़े मालिक को उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में गुलदार को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। बीते शनिवार को खदाड़ा गांव निवासी रामसू लाल का घोड़ा गांव के पास जंगलों में चारा चुगने गया था। देर शाम को गुलदार ने अचानक हमला कर घोड़े को मार डाला। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान सोहनलाल कोहली, विवेक बिष्ट, लवेंद्र महर, श्याम लाल भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से गुलदार की सक्रियता बढ़ गई है। इससे आए दिन पशुओं पर हमले हो रहे हैं जिससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीडि़त घोड़ा स्वामी को उचित मुआवजा देने की मांग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

