भिलाई, 04 मई (आरएनएस)। तेज रफ्तार ट्रक चालक ने जुपिटर सवार तीन स्कूली छात्रा को चपेट में लिया। घटना में छात्राएं घायल हो गई है। उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाया गया, जहां एक छात्रा की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, घासीदास नगर के पास ट्रक चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जुपिटर सवार प्रीति, लक्ष्मी, हिमानी को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में प्रीति कुमारी की मौत हो गई है। वही लक्ष्मी और हिमानी घायल है। चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। तीनों छात्राएं नालंदा स्कूल में पढ़ाई करती है। जामुल के पास जूस दुकान में रुक कर तीनों जूस भी पिया था। उसके बाद अपनी सहेली हिमानी को छोडऩे के लिए जामुल की ओर जा रहे थे। तभी हादसा होना बताया गया है। घटना की खबर लगते ही आसपास के लोगों को भीड़ लग गई थई। ट्रक चालक ठोकर मारकर फरार हो गया था। उसे दो किमी तक पीछे कर पकड़ा गया है। हादसे की जानकारी लगने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि वाहनों की रफ्तार के कारण रोज हादसे हो रहें हैं। सड़क दुर्घटनाओं में लगातार जाने जा रहीं हैं। इस पर रोक लगाने वाहनों पर कार्रवाई हो। पुलिस के अनुसार शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया गया है कि वाहन को लक्ष्मी चला रही थी, पीछे प्रीति बैठी थी। सीएसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि घटना में एक युवती की मौत हो गई है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फिलहाल जांच किया जा रहा है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

