रांची 4 मई (आरएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत डीपीआईआईटी ने चैंबर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (रूश) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करना और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है।
इस साझेदारी के माध्यम से स्टार्टअप्स को रियायती सदस्यता, निर्यात सुविधा, ढ्ढक्कक्र परामर्श, बिजऩेस मैचमेकिंग और वैश्विक प्रतिनिधिमंडलों में भागीदारी जैसी सेवाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही, आकांक्षी जिलों, उत्तर-पूर्वी राज्यों और अन्य उभरते क्षेत्रों में इनक्यूबेशन एवं स्टार्टअप सहायता केंद्र स्थापित करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। चैंबर ऑफ कॉमर्स, सस्टेनेबल डेवलपमेंट एंड फॉरेन रिलेशंस के अध्यक्ष अभिनव बाल्यान ने कहा:”इस अवसर पर हम ‘स्टार्टअप कनेक्ट Ó की भी घोषणा करते हैं — यह एक ऐसी पहल होगी जिसका उद्देश्य बिजऩेस मैचमेकिंग, इनक्यूबेशन और स्टार्टअप्स के लिए अवसर सृजित करना है।” उन्होंने कहा कि झारखंड में भारत का पहला ग्रामीण इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य है, जिससे एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास के अवसरों से जोड़ा जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

