उज्जैन 4 मई (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले के बडऩगर स्थित श्री राधा माधव उदासीन आश्रम, लोहाना कुटी धाम के संस्थापक, परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री महेश चरण दास जी महाराज के देवलोक गमन पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामीजी के देहावसान को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि महाराज श्री का संपूर्ण जीवन धर्म, सेवा, साधना और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनका ब्रह्मलीन होना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराज श्री के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर परमपिता परमेश्वर से उनके सभी अनुयायियों को यह असहनीय दु:ख सहन करने की शक्ति देने की कामना की है।
दिवंगत स्वामी जी ने वर्ष 1994 में श्री राधा माधव उदासीन आश्रम लोहाना कुटी की स्थापना की थी। परम पूज्य गुरुदेव के मार्गदर्शन में लोहाना कुटी आश्रम में वर्ष भर आध्यात्मिक एवं धार्मिक गतिविधियां चलती रहती हैं।

