विकासनगर,04 मई (आरएनएस)। रेड फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल ऋषिकेश में एक और दो मई को आयोजित उत्तराखंड राज्य मुआय थाई चैम्पियनशिप 2026 में शिवालिक एकेडमी के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण समेत कुल आठ पदक अपने नाम किए। प्रधानाचार्य रजनी त्यागी ने बताया कि चैंपियनशिप में विद्यालय के आठ खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। जिनमें से विंश तोमर, वर्णिका कठैत, अभिनव बोरा, दीपिका राणा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। जबकि देवांश थापा, अश्वनी थापा और दिव्या चौहान ने रजत पदक पर कब्जा किया। पुनीत राणा ने कांस्य पदक जीता। सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों का चयन एक से चार जून के बीच हल्द्वानी में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों के बेहतरीन प्रदर्शन में कोच बिट्टू विशान छेत्री का महत्वपूर्ण योगदान है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

