विकासनगर,04 मई (आरएनएस)। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधायक मुन्ना चौहान ने सोमवार को करीब एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर वर्ग को समान रूप से विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। विधायनक ने बरोटीवाला-विकासनगर मार्ग स्थित छोटूवाला में 45.08 लाख की लागत से बनने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा और पार्क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक समता, न्याय और संविधान निर्माण के माध्यम से देश को नई दिशा दी, उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया है। इसी तर्ज पर छोटूवाला स्थित इस स्थल को भी विकसित कर प्रेरणा का केंद्र बनाया जाएगा। इसके बाद विधायक ने आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज के पुराने परिसर में 53.27 लाख की लागत से बनने वाले टीन शैड निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार हर बच्चे को गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश शासकीय और सहायता प्राप्त आशासकीय विद्यालयों में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सभी सरकारी विद्यालयों को स्मार्ट क्सास से युक्त किया जा रहा है, जिससे हर बच्चे को गुणवत्तापरक शिक्षा मिल सके। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कहा कि इंटरनेट और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर ज्यादा निर्भरता के बजाय अच्छे साहित्य का अध्ययन करने की आदत डालनी चाहिए। कहा कि किताबें ही व्यक्ति की सच्ची साथी होती हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुमित नेगी, गुरुमेल राठौर,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ,जयेष्ठ उप प्रमुख गुलफाम, संजय गुप्ता, विरेंद्र सिंह बॉबी, डॉ. नरेश राणा, डॉ. नरदेव शर्मा, अरुण मित्तल,आशा चौहान, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, मनीष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

