हरिद्वार,04 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत की खबर मिलते ही हरिद्वार में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। चंद्राचार्य चौक पर जुटे कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। पंचायती राज, आयुष एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक क्षण है। पश्चिम बंगाल की धरती पर पहली बार भाजपा की सरकार बनने का श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और बलिदान को जाता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री के सुशासन और राष्ट्रवाद की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। कार्यक्रम में पार्षद राजेश शर्मा, राजकुमार अरोड़ा, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, अनिल कुमार, मृदुल शास्त्री, सिंघल, मंजू रावत, सरोज जाखड़, राहुल शर्मा, गौरव भाटिया, पार्थ दुबे, करण वर्मा, सुनील सैनी, सिद्धार्थ कौशिक, निशा नौडियाल आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

