हरिद्वार,04 मई (आरएनएस)। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियों में तेजी लाते हुए सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा मार्ग और शहर में चल रहे सभी निर्माण कार्य यात्रा शुरू होने से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि नालियों की सफाई में लापरवाही या जलभराव की स्थिति पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम को सीवरेज से जुड़े निर्माण कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग को सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और गड्ढों का तत्काल पेचवर्क कराने को कहा गया। उन्होंने साफ कहा कि सड़क किनारे किसी भी प्रकार का मलबा या निर्माण सामग्री नहीं रहनी चाहिए। यदि कहीं मलबा पड़ा है तो उसे तुरंत हटाया जाए, जिससे यातायात बाधित न हो। जल संस्थान और जल निगम को पेयजल लाइनों की मरम्मत कार्य भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम, नगर पंचायत, जिला पंचायत और नगर पालिकाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में नालियों और जल निकासी तंत्र की साफ-सफाई प्राथमिकता से सुनिश्चित करने को कहा गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

