देहरादून,04 मई (आरएनएस)। दांडीपुर-मन्नूगंज क्षेत्र में नाले की दीवार तोडऩे के बाद नाले का जल स्तर बढऩे से नाले का गंदा पानी घरों में जा पहुंचा। इससे स्थानीय लोगों का काफी नुकसान हुआ। कांग्रेस नेता संजय कन्नौजिया ने क्षेत्र में पहुंचकर समस्या का जायजा लेकर इस मुद्दे को उठाएंगे। कांग्रेस नेता संजय कन्नौजिया ने बताया कि मन्नूगंज नाले को कवर करने के काम छह महीने से चल रहा है। चार माह पहले नाले की दीवार को तोड़ी गई थी लेकिन अभी तक उसका निर्माण नहीं हो सका है। इस वजह से सोमवार सुबह भारी बारिश आने से गंदा पानी घरों में घुस गया। इससे घर में रखा सारा सामान खराब हो गया। कांग्रेस नेता संजय कन्नौजिया ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानी। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया और जो लोग प्रभावित हुए है उनको राशन और जरूरी सामान की व्यवस्था कराने की बात कही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

