देहरादून,04 मई (आरएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय तेंदुआ दिवस के अवसर पर सोमवार को उत्तराखंड परिमंडलीय कार्यालय सभागार में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखंड परिमंडल शशि शालिनी कुजूर ने एक आकर्षक पिक्चर पोस्टकार्ड और विशेष कैंसलेशन का विमोचन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य तेंदुओं के संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और वन्यजीवों के संरक्षण में समाज की भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। विमोचित पिक्चर पोस्टकार्ड के माध्यम से तेंदुए की सुंदरता और उसके प्राकृतिक आवास को दर्शाते हुए संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया। इस दौरान निदेशक डाक सेवाएं दिनेश कुमार मिस्त्री, रूचि बडोला, अभय मिश्रा, विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

