नई दिल्ली ,05 मई ,। सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। इस सप्ताह के शुरुआत 2 कारोबारी दिनों में अब तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव 8000 रुपये से ज्यादा टूट चुका है। मंगलवार को भी ओपनिंग के साथ ही ये कीमती धातु फिसल गई। इस ताजा गिरावट के बाद अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से 1 किलो चांदी 2.14 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है।
सोना सप्ताह के दूसरे दिन एमसीएक्स पर कारोबार ओपन होने के साथ ही फिसला, हालांकि कुछ देर बाद इसमें मामूली तेजी भी देखने को मिली। इसके बावजूद ये कीमती धातु अपने हाई लेवल से अब 53000 रुपये से ज्यादा सस्ती मिल रही है।
अगर चांदी के हाई लेवल से तुलना करें, तो पहले बता दें कि इस एक्सपायरी वाली चांदी का लाइफ टाइम हाई लेवल 4,57,328 रुपये प्रति किलो है, जिसे इसने जनवरी महीने में टच किया था। हालांकि, इसके बाद सिल्वर प्राइस इस लेवल से क्रैश होता गया और फिलहाल इसका दाम हाई से 2,14,421 रुपये प्रति किलो तक कम हो चुका है।
अब बात सोने की वायदा कीमत में आए बदलाव के बारे में बात करें, तो एमसीएक्स गोल्ड रेट मंगलवार को ओपनिंग के साथ फिसलने के बाद मामूली बढ़त लेकर कारोबार करता दिखाई दे रहा है।लेकिन ये कीमती पीली धातु भी महज दो कारोबारी दिनों में 1,51,352 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरते हुए अब 1,49,228 रुपये के लेवल पर आ गई है। ऐसे में दो दिन में सोना 2124 रुपये टूटा है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 जून की एक्सपायरी वाले वायदा सोना का लाइफ टाइम हाई लेवल 2,02,984 रुपये है और इस हाई को चांदी की तरह ही सोने ने भी जनवरी महीने में ही छुआ था। यहां से अब 10 त्रह्म्ड्डद्व 24 ्यड्डह्म्ड्डह्ल त्रशद्यस्र 53,756 सस्ता हो चुका है।
एमसीएक्स ही नहीं, बल्कि घरेलू मार्केट में भी सोना-चांदी सस्ता हुआ है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट ढ्ढक्चछ्व्र.ष्टशद्व के मुताबिक, बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव शाम के समय 1,50,263 रुपये पर क्लोज हुआ था, जो बीते कारोबारी दिन सोमवार की शाम गिरते हुए 1,48,100 रुपये पर आकर बंद हुआ। इसके अलावा चांदी की कीमत देखें, तो इसमें मामूली गिरावट आई है और ये 2,40,331 रुपये से गिरकर 2,40,120 रुपये पर बंद हुई।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

