New Delhi 05 May, (Rns) /- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत को जनादेश की चोरी करार दिया है। सोमवार को घोषित नतीजों में भाजपा ने बंगाल में टीएमसी को हराया और असम में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है।
राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का भी समर्थन किया, जिसे चुनावों में भाजपा ने करारी शिकस्त दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस में कुछ लोग और अन्य, टीएमसी की हार पर खुशी मना रहे हैं। उन्हें यह स्पष्ट रूप से समझने की जरूरत है कि असम और बंगाल के जनादेश की चोरी भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के अपने मिशन में भाजपा द्वारा एक बड़ा कदम है।”
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा, “छोटी-मोटी राजनीति को किनारे रख दें। यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी के बारे में नहीं है। यह भारत के बारे में है।” राहुल गांधी का यह बयान भाजपा की बड़ी जीत पर एक तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने इसे केवल चुनावी हार-जीत से बड़ा मुद्दा बताया है

