सुल्तानपुर। ऐतिहासिक इटिहिवा टीले के संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के प्रयास रंग लाए हैं, जिसके तहत इस प्राचीन स्थल को संरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मान्यता है कि यह टीला भगवान श्रीराम के पुत्र भगवान कुश द्वारा बसाए गए प्राचीन कस्बे के अवशेषों में से एक है। उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव मनोज कुमार ने पुरातत्व निदेशालय को इस स्थल के संरक्षण के लिए पत्र भेजा है। बीते 19 मार्च 2026 को हुई अप्रेजल समिति की बैठक में टीले के चारों ओर बाउंड्रीवाल निर्माण की संस्तुति दी गई थी। कुल 226.99 लाख रुपये की लागत से इस परियोजना को पूरा किया जाएगा, जिसमें से 113.49 लाख रुपये की पहली किस्त स्वीकृत हो चुकी है। निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था ब्छक्ै द्वारा कराया जाएगा। कूरेभार ब्लॉक के सरवन गांव में स्थित करीब 16 एकड़ क्षेत्र में फैले इस टीले के संरक्षण से न सिर्फ ऐतिहासिक धरोहर सुरक्षित होगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। काफी समय से विधायक विनोद सिंह इस परियोजना के लिए शासन स्तर पर प्रयासरत थे। इस उपलब्धि पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी के बीच स्थित कुशभवनपुर (सुल्तानपुर) का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व और भी बढऩे की संभावना जताई जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

