मेरठ 5 मई (आरएनएस)। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि महिलाओं के प्रति भेदभाव मूलक व्यवस्था स्थिति और प्रावधानों को समाप्त करने, महिलाओं की गरिमा व सम्मान सुनिश्चित करने, हर क्षेत्र में उन्हें विकास के समान अवसर दिलाने, महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों एवं अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने एवं महिला उत्पीडऩ की रोकथाम करने के उद्देश्य से उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य डा0 हिमानी अग्रवाल द्वारा दिनांक 17 मई 2026 को प्रात: 11 बजे सर्किट हाऊस मेरठ में जनसुनवाई की जाएगी। पीडि़त महिलाएँ अपनी समस्या के समाधान हेतु उक्त जनसुनवाई मे लिखित शिकायत के साथ उपस्थित हो।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

