मेरठ 5 मई (आरएनएस)। मेरठ स्थित शोभित यूनिवर्सिटी ने हृढ्ढढ्ढञ्ज फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है ताकि उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र के बीच की साझेदारी को बढ़ावा दिया जा सके और छात्रों के लिए रोजगार संबंधित स्किल को बढ़ाया जा सके।
हृढ्ढढ्ढञ्ज फाउंडेशन की कंट्री डॉयरेक्टर चारु कपूर ने कहा, टिकाऊ बदलाव की नींव उपलब्धता यानी आसान पहुंच पर टिकी होती है यानी सही हुनर, मौकों और एक ऐसे माहौल तक पहुँच, जो लोगों को अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने में मदद करे। हृढ्ढढ्ढञ्ज फाउंडेशन में हमारा प्रयास सिफऱ् लोगों को रोजग़ार के लिए तैयार करना ही नहीं होता है, बल्कि ऐसा माध्यम भी बनाना होता है जो लंबे समय तक आगे बढऩे, मुश्किलों का सामना करने की क्षमता और सबको साथ लेकर चलने वाले विकास को मुमकिन बना सकें।
इस साझेदारी के तहत हाइब्रिड मोड में कई तरह के कम अवधि वाले, सर्टिफिकेशन-आधारित प्रोग्राम पेश किया जायेगा। इन प्रोग्राम में साइबर अवेयरनेस ्रढ्ढ बेसिक (2 घंटे), साइबर अवेयरनेस ्रढ्ढ प्राइम (8 घंटे), साइबर स्मार्ट ्रढ्ढ प्राइम (30 घंटे), प्रोफेशनल ऐज (60 घंटे), और ्रढ्ढ श्वह्यह्यद्गठ्ठह्लद्बड्डद्य: अवेयरनेस फॉर डिजिटल एज (2 घंटे) शामिल हैं। ये कोर्स छात्रों को इंडस्ट्री से जुड़ी ज़रूरी स्किल सिखाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं और इनके पूरा होने पर ई-सर्टिफिकेशन भी दिए जाएँगे।
इस पहल से उम्मीद है कि हर साल सभी विषयों के 3,000 से ज़्यादा छात्रों को फ़ायदा होगा। ट्रेनिंग हृढ्ढढ्ढञ्ज फ़ाउंडेशन के ट्रेनर्स द्वारा एक हाइब्रिड मॉडल के ज़रिए प्रदान की जाएगी। इस मॉडल में ऑनलाइन लर्निंग के साथ-साथ इंस्ट्रक्टर के नेतृत्व वाले ऑफलाइन सेशन भी शामिल हैं। छात्रों को वर्चुअल इंटर्नशिप के मौकों के साथ-साथ योग्य उम्मीदवारों के लिए प्लेसमेंट दिलाने में भी मदद की जायेगी। 100 से ज़्यादा छात्रों के पहले बैच ने 27 अप्रैल, 2026 को ‘साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस प्रोग्रामÓ के साथ अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इस ट्रेनिंग की शुरुआत इस साझेदारी की शुरुआत का प्रतीक है।
शोभित यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो ङ्क ्य त्यागी ने टिप्पणी करते हुए कहा, शिक्षा का असली महत्व जानकारी को उपयोगी मौकों में तब्दील करना है। शैक्षिक जानकारी को उद्योग के अनुसार स्किल में बदलने से हम अपने छात्रों को सक्षमता, आत्मविश्वास और उद्देश्य के साथ एक तेजी से बढ़ती दुनिया में आगे बढऩे के लायक बनाते हैं।
इस समारोह की शोभा कुलपति प्रो. वी.के. त्यागी, प्रो-कुलपति प्रो. जयानंद, कुलसचिव प्रो. गणेश भारद्वाज, डीन एकेडमिक्स प्रो. अशोक कुमार, डॉयरेक्टर हृढ्ढष्टश्व-स्क्चस् प्रो. विकास गुप्ता और डॉयरेक्टर आउटरीच डॉ. नेहा वशिष्ठ जैसे प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़ाई। इस अवसर पर हृढ्ढष्टश्व स्कूल ऑफ़ बिजऩेस स्टडीज़ की एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉ. प्रीति गर्ग ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। शोभित यूनिवर्सिटी को हृढ्ढढ्ढञ्ज फ़ाउंडेशन के एक विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी करने का गौरव प्राप्त हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

