कोलकाता,05 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होते ही हिंसक वारदात, मारपीट, तोडफ़ोड़, आगजनी और उपद्रव की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता बताए जा रहे लोग कोलकाता में मस्जिद पाड़ा रोड की नाम पट्टिका को तोड़ते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मस्जिद पाड़ा रोड के गेट द्वार पर लिखे नाम को हथौड़े से तोड़कर उसे नेताजी पल्ली रोड का बैनर लगाया गया है।
भाजपा के चुनाव जीतते ही आसनसोल में बने दुर्गा मंदिर को एक बार फिर दर्शन के लिए खोल दिया गया है। यह मंदिर पिछले कई सालों से स्थानीय तनाव के कारण बंद था। श्रीश्री दुर्गामाता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रबंधित यह मंदिर साल भर लगभग बंद रहता था। यहां साल में केवल दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा के समय आराधना होती थी। बता दें कि पश्चिम बर्धमान जिले (जिसमें आसनसोल शामिल है) की सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा जीती है।
बंगाल में सोमवार को भाजपा की जीत के साथ ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यालयों पर तोडफ़ोड़ और आगजनी शुरू हो गई, जबकि पूरे कोलकाता शहर समेत कई जिलों में सुरक्षा बल तैनात थी। आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के पास टीएमसी के शिविर में तोडफ़ोड़ हुई है। यहां कई कुर्सियों और वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई है। बारबनी विधानसभा क्षेत्र में और रूबी स्थित टीएमसी कार्यालय में पत्थरबाजी हुई और आगजनी की गई।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

