चेन्नई,05 मई (आरएनएस)। तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय 7 मई को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तमिलगा वेत्री कडग़म (टीवीके) पार्टी का शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में हो सकता है। यहां अक्सर विजय अपनी फिल्मों से संबंधी कार्यक्रम करते थे। हालांकि, अभी पार्टी ने शपथ ग्रहण को लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है।
विजय बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले पार्टी ने राज्यपाल को पत्र भेजकर सरकार गठन के लिए 2 सप्ताह का समय मांगा था। विजय ने मंगलवार को चेन्नई स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर अंबेडकर, पेरियार और कामराज समेत महान लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। इस बीच, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा दे दिया है। नए मुख्यमंत्री के शपथ तक वे कार्यभार संभालेंगे।
तमिलनाडु की 234 सीट में टीवीके ने 108 सीट जीती है। उनको बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए। कांग्रेस, वीसीके, सीपीआई और सीपीआई(एम) के पास कुल 11 विधायक हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, विजय को आईयूएमएल, डीएमडीके और पीएमके का भी समर्थन मिल सकता है। ऐसे में उनके पास सरकार बनाने लायक पर्याप्त बहुमत हो सकता है। पार्टी गठबंधन को लेकर पार्टियों से बातचीत कर रही है। कांग्रेस के साथ गठबंधन होने पर उसे 2 मंत्री पद मिल सकते हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

