दंतेवाड़ा, 06 मई (आरएनएस)। दंतेवाड़ा में एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना गायत्री मंदिर के सामने की बताई जा रही है, जहां देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। कार में आग लगते ही चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
त्रिपाठी
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

