बीजापुर, 06 मई (आरएनएस)। ग्राम पंचायत ईटपाल में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ‘जन-मनÓ पत्रिका का वितरण किया गया। इस पत्रिका के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न विभागीय योजनाओं, की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने पत्रिका को उत्साहपूर्वक ग्रहण किया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति अपनी रुचि दिखाई। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य योजनाओं की जानकारी को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।
सुशासन तिहार के तहत आयोजित इस गतिविधि ने ग्रामीणों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शासन व जनता के बीच संवाद को मजबूत किया।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

