रुद्रप्रयाग,06 मई (आरएनएस)। प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड ने टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखने समेत 13 सूत्री मांगों का समाधान न होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू कर दिया है। शिक्षक मांगों के लिए बांह पर काला फीता बांधकर अध्यापन कार्य कर रहे हैं। संघ के जिला अध्यक्ष लखपत सिंह लिंगवाल ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में 1 से 10 मई तक शिक्षक शिक्षण कार्य के साथ काला फीता बांधकर विरोध जता रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पोस्टकार्ड व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पत्र भेजे जा रहे हैं। दूसरे चरण में 12 मई को ब्लॉक स्तर पर शिक्षक उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। तीसरे चरण में 18 मई को जनपद स्तर पर विशाल हुंकार रैली निकाली जाएगी और प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को मांगपत्र सौंपा जाएगा। 29 मई को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय पर धरना और 8 जून को देहरादून में प्रदेशव्यापी गर्जना रैली निकाली जाएगी जो पवेलियन ग्राउंड से सचिवालय तक निकलेगी। संघ के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री डॉ. राधेलाल उत्तरांचली ने चेतावनी दी यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

