-बंगाल में भाजपा की जीत पर सपा विधायक ने बोला हमला
अयोध्या 6 मई (आरएनएस)। जौनपुर के मछलीशहर से सपा विधायक डॉ रागिनी सोनकर अयोध्या में पीडीए महा पंचायत कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिला वंदन की बात करने वाली भाजपा, काउंटिंग रूम में ममता बनर्जी के साथ हुई अभद्रता पर चुप रही। तीन बार की मुख्यमंत्री ममता ने जब पीड़ा बताई तो देश की महिलाएं आहत हुईं। लोकतंत्र में हार-जीत होती है, लेकिन इसका जवाब महिलाएं भाजपा को जरूर देंगी। रागिनी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनते ही कार्यकर्ता टीएमसी कार्यालय जला रहे हैं, तोडफ़ोड़ कर रहे हैं, जो उनकी नकारात्मक राजनीति दिखाता है। 2027 विधानसभा चुनाव पर बोलीं, 2024 लोकसभा की तरह जनता खुद चुनाव लड़ेगी। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और पीडीए की सपा सरकार बनेगी। महिला आरक्षण पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा काम में जीरो और बातों में हीरो है। यूपी में बेटियों पर वारदात के वक्त सीएम-डिप्टी सीएम कहां थे? इनकी विधायक जलने पर भी कोई अस्पताल नहीं गया, जबकि अखिलेश यादव ने हालचाल लिया। राम मंदिर दर्शन के सवाल पर सीधा जवाब नहीं दिया। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के बनवाए केदारेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। आस्था दिखावे का नहीं, घर का विषय है। देश संविधान से चलता है, हिंदू-मुसलमान से नहीं।बता दे कि यह कार्यक्रम सपा जिला उपाध्यक्ष औरौनी प्रसाद पासवान और पार्षद ज्ञासमती के आयोजन में माता दासी की आठवीं पुण्यतिथि और माता-पिता की मूर्ति अनावरण पर हुआ था। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव हाजी फिरोज खान गब्बर महिला जिला अध्यक्ष सरोज यादव महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल बाबूराम गौड बृजेश सिंह चौहान सीताराम यादव सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता वार्ड की जनता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

