सोहावल-अयोध्या 6 मई (आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सुचित्तागंज की व्यस्त बाजार के बीच स्थापित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय सुचित्तागंज में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की। मंगलवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापिका एजाज फातिमा जैदी ने 112 नंबर पुलिस को बुलाकर शिकायत दर्ज कराई। जिसमें मिड डे मील बनाने का भगोना,बर्तन, स्टेप लाइजर टेबल फैन और राशन के चावल की बोरी चोरी होने की बात कही गयी है। निरीक्षक लाल चंद सरोज ने बताया कि शिकायत के आधार पर छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोर भी पकड़े जाएंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

