सोहावल-अयोध्या 6 मई (आरएनएस)। 2026 की जनगणना का काम प्राइमरी के शिक्षक को सौंपा गया है। सत्र अवकाश के दिनों में यह कार्य करने के लिए प्रशासन ने इनका प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। 22 मई के बाद डोर टू डोर जाकर हर घर की गणना इनके द्वारा की जायेगी। तहसील क्षेत्र के दोनों विकास खण्ड सोहावल और मसौधा की गडऩा करने के लिए तहसील प्रशासन ने 532 प्राथमिक शिक्षकों की तैनाती की है। इनके साथ लगभग 90 प्रवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जो इनके द्वारा किए गए कार्य की निगरानी करेंगे। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 20 मई से प्राथमिक स्कूल बंद हो रहे हैं।स्कूल बन्द होने के दौरान उनके शिक्षकों को जिम्मेदारी के साथ गणना कार्य में लगाया गया है। 22 मई से 20 जून के बीच गणना का कार्य करेंगे। पहले चरण में हर गांव के हर घर की गिनती की जायेगी। भले ही घरौनी में वह घर ना आए हों।लेकिन उनकी गिनती होगी। एक गणना कर्मी को कुल 200 घरों की गिनती करनी होगी। जिसके लिए हर कर्मी को 25 हजार रुपये पारिश्रमिक भुगतान की व्यवस्था है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

