जकार्ता,06 मई। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक यात्री बस और ईंधन टैंकर की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें 16 लोगों की मौत हुई है। हादसा दोपहर साढ़े 12 बजे दक्षिण सुमात्रा प्रांत के करांग जया जिले में ट्रांस-सुमात्रा राजमार्ग पर हुई। हादसे में 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि घटना के समय लंबी दूरी की बस और टैंकर विपरीत दिशा से आ रहे थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, यात्री बस का टायर फटने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और ईंधन ले जा रहे टैंकर से टकरा गया, जिसके बाद भीषण आग लग गई। जान गंवाने वालों में 14 लोग बस में सवार यात्री थे और बाकी 2 लोग टैंकर पर सवार थे। अप्रैल में बेकासी तिमुर स्टेशन के पास खड़ी यात्री ट्रेन से दूसरी ट्रेन टकराने पर 16 महिलाओं की मौत हुई थी और 90 लोग घायल हुए थे।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

