भोपाल 6 मई (आरएनएस)।प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओ में शामिल सिंहस्थ -2028 के दौरान निर्बाध, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत पारेषण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उज्जैन स्थित 220 केवी सबस्टेशन शंकरपुर में लगभग 35 वर्ष पुराने 220/132 केवी, 160 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर को हटाकर समान क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया है।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि सिंहस्थ जैसे विशाल अंतरराष्ट्रीय धार्मिक आयोजन के दौरान मजबूत और भरोसेमंद विद्युत व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुराने ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिससे विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ आकस्मिक परिस्थितियों में भी विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिलेगी।
एमपी ट्रांसको उज्जैन अधीक्षण अभियंता अनिल सक्सेना के अनुसार, 31 मार्च 1977 को स्थापित 220 केवी सबस्टेशन शंकरपुर सिंहस्थ के लिये वर्षों से एक प्रमुख सोर्स रहा हैं,जंहा से मेला क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति करने वाले 132 केवी सबस्टेशन 132 के वी सबस्टेशन ज्योति नगर, भैरूगढ़, चंद्रावतीगंज,सांवेर,घोंसला,रातडियाको विद्युत पारेषण किया जाता है। एवं इससे
ज्योति नगर, देवास, मक्सी, सांवेर, भेरूगढ़,माकड़ौन, रातडिया, घोंसला क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताभी लाभान्वित होगें।
220 के वी सबस्टेशन शंकरपुर उज्जैन की कुल स्थापित ट्रांसफारमेशन क्षमता 656 एम वी ए की है जहाँ 220 के वी एवं 132 के वी वोल्टेज लेवल के तीन- तीन पावर ट्रांसफार्मर क्रियाशील हैं।

