चेन्नई 07 May, (Rns): तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीवीके (तमिलगा वेत्त्री कज़गम) को लेकर बड़ी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी प्रमुख थलापति विजय आज राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया है, हालांकि इसके बदले पार्टी ने दो मंत्री पदों की मांग रखी है। TNCC कार्यालय में आज अहम बैठक होने वाली है, जिसके बाद कांग्रेस के पांच विधायक विजय से मुलाकात कर समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपेंगे।
इस बीच DMK (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) कांग्रेस के इस फैसले से नाराज हो गई है। DMK ने कांग्रेस पर “गद्दारी” का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि इसका असर 2029 के लोकसभा चुनावों में देखने को मिलेगा।
वहीं AIADMK के कुछ विधायकों ने पार्टी महासचिव एडप्पाडी के. पालनिस्वामी से टीवीके को बाहर से समर्थन देने की मांग की है। इस पर पार्टी आज फैसला ले सकती है। इसके अलावा, वामपंथी दलों ने समर्थन पर निर्णय लेने के लिए 8 मई तक का समय मांगा है। वहीं IUML के दो विधायकों ने DMK गठबंधन के साथ बने रहने का फैसला किया है।

