भोपाल 07 may, (Rns) । मध्यप्रदेश के शुजालपुर कालापीपल के कमालपुर में बड़ा हादसा हो गया। यहां डबरी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने कमालपुर गांव के पास स्थित डबरी के किनारे लावारिस हालत में जूते और चप्पल पड़े देखे थे। काफी देर तक जब वहां कोई नजर नहीं आया, तो अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने तत्काल कालापीपल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही कालापीपल पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय तैराकों और ग्रामीणों की मदद से डबरी के गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डबरी से दो युवकों के शव बरामद किए।

