नई दिल्ली 07 may, (Rns) । सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां 80 वर्षीय रानी कपूर और उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर के बीच 30,000 करोड़ रुपये के संपत्ति विवाद को मध्यस्थता के लिए भेज दिया है। कोर्ट ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया है।
जस्टिस जे.बी. पारदीवाला की अध्यक्षता वाली पीठ ने सभी पक्षकारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे इस मामले में सार्वजनिक रूप से कोई बयान न दें और न ही सोशल मीडिया पर कोई टिप्पणी करें।
मध्यस्थता केवल पारिवारिक सदस्यों तक सीमित
कोर्ट ने कहा, “हम स्पष्ट करते हैं कि यह मध्यस्थता केवल पारिवारिक सदस्यों तक ही सीमित रहेगी। हम सभी पक्षों से अनुरोध करते हैं कि वे सार्वजनिक रूप से कोई बयान न दें और सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर चर्चा न करें।”

