पन्ना 07 May, (Rns) । मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक मार्मिक खबर सामने आई है। जहां एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में चीख-पुकार में बदल गई। पवई-जगदीशपुर मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दुल्हन के फूफा और चाचा की दर्दनाक मौत हो गई। जिस घर में कल तक बेटी की विदाई के मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां आज एक साथ दो अर्थियां उठने से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।
जानकारी के अनुसार टेढ़ी मंझौली निवासी मोना आदिवासी की शादी आगामी 8 मई को होनी तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। बुधवार को परिवार के सदस्य ऑटो से ‘लगुन’ चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पवई-जगदीशपुर मार्ग पर सामने से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनके ऑटो को सीधी टक्कर मार दी।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर सड़कों पर बेलगाम दौड़ते भारी वाहनों और यातायात नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करती है

