नई दिल्ली 07 may, (rns) । नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के ताजा डेटा के अनुसार, 2024 में सीनियर सिटिजन्स (60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों) के खिलाफ अपराधों के कम से कम 32,602 मामले दर्ज किए गए। यह साल 2023 (27,886 मामले) के मुकाबले 16.9% ज्यादा है।
कुल मिलाकर, 2024 में हत्या के 27,049 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2023 में 27,721 मामले दर्ज हुए थे। इसमें निजी दुश्मनी और विवाद को लेकर की गई हत्या मुख्य कारण बता गए थे, इसके अलावा फायदे के लिए भी हत्याएं हुईं। 2024 के दौरान, अपहरण और अगवा करने के 96,079 मामले दर्ज किए गए, जो 2023 (1.13 लाख मामले) के मुकाबले 15.4% की कमी को दिखाता है।
कुल अपराधों में से, 35.4 लाख मामले इंडियन पीनल कोड (IPC) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज किए गए। जिसे 2024 में लागू किया गया था और 23.4 लाख मामले विशेष और स्थानीय कानूनों के तहत दर्ज किए गए। इसके साथ ही NCRB ने 19 महानगरों के अपराधों का तुलनात्मक डेटा भी जारी किया है। इसमें बताया गया कि, 2024 में 8.4 लाख संज्ञेय अपराध हुए, जो 2023 (9.4 लाख मामले) के मुकाबले 10.9% की गिरावट है

