New Delhi 07 May, /- Maruti Cars Discount May 2026: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India ने मई 2026 में अपनी Arena डीलरशिप लाइनअप की कई लोकप्रिय कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर पेश किए हैं। इस महीने कंपनी Victoris, Brezza, Wagon R, Swift और Alto K10 जैसी कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और इंस्टीट्यूशनल ऑफर दे रही है। सबसे ज्यादा फायदा Maruti Victoris पर मिल रहा है, जहां ग्राहकों को कुल ₹70,000 तक की बचत का मौका मिलेगा। हालांकि Dzire और Ertiga पर इस बार कोई ऑफर लागू नहीं किया गया है। कंपनी की ओर से यह ऑफर सीमित समय और स्टॉक उपलब्धता के आधार पर दिए जा रहे हैं, इसलिए खरीदारी से पहले नजदीकी डीलरशिप से जानकारी लेना जरूरी होगा।
मारुति की नई मिड-साइज SUV Maruti Victoris इस महीने सबसे अधिक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इसके CNG वेरिएंट्स पर कुल ₹70,000 तक का फायदा दिया जा रहा है, जबकि पेट्रोल और हाइब्रिड वेरिएंट्स पर ₹50,000 तक की छूट मिल रही है। कंपनी एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस के जरिए CNG मॉडल्स पर ₹60,000 तक का लाभ दे रही है, जबकि पेट्रोल और हाइब्रिड ट्रिम्स पर यह लाभ ₹40,000 तक सीमित है। इसके अलावा ₹10,000 का इंस्टीट्यूशनल बोनस भी शामिल है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Sierra और Honda Elevate जैसी SUVs से माना जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.50 लाख से ₹19.99 लाख तक जाती है।
Brezza पर ₹55 हजार तक की बचत
कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की लोकप्रिय कार Maruti Brezza पर इस महीने ₹55,000 तक का कुल फायदा मिल रहा है। पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट्स पर यह ऑफर लागू है। इसमें ₹25,000 तक का कंज्यूमर ऑफर, ₹25,000 तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और ₹5,000 का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है। Brezza की एक्स-शोरूम कीमत ₹8.26 लाख से शुरू होकर ₹12.86 लाख तक जाती है। बाजार में इसका मुकाबला Tata Nexon, Kia Sonet और Hyundai Venue जैसी गाड़ियों से है।
Wagon R और Alto K10 पर भी बड़ा ऑफर
मारुति की लोकप्रिय हैचबैक Maruti Wagon R पर कुल ₹52,500 तक की छूट दी जा रही है। पेट्रोल और CNG दोनों मॉडल्स पर ₹25,000 का कंज्यूमर ऑफर, ₹25,000 तक का एक्सचेंज बोनस और ₹2,500 का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट उपलब्ध है। इसकी कीमत ₹4.99 लाख से ₹6.84 लाख के बीच है।
वहीं एंट्री-लेवल कार Maruti Alto K10 के LXi पेट्रोल वेरिएंट पर ₹52,500 तक का फायदा मिल रहा है। अन्य वेरिएंट्स पर अधिकतम ₹42,500 तक का ऑफर दिया जा रहा है। इसमें भी ₹25,000 तक का कंज्यूमर ऑफर और ₹25,000 तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। Alto K10 की कीमत ₹3.70 लाख से ₹5.45 लाख तक है और इसका मुकाबला Renault Kwid से माना जाता है।
Swift पर AMT वेरिएंट सबसे फायदे में
नई जनरेशन Maruti Swift पर इस महीने AMT वेरिएंट्स में सबसे ज्यादा ₹45,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं मैनुअल और CNG वेरिएंट्स पर ₹40,000 तक की बचत की जा सकती है। AMT मॉडल्स पर ₹15,000 का कंज्यूमर डिस्काउंट और अन्य वेरिएंट्स पर ₹10,000 तक का ऑफर उपलब्ध है। इसके साथ ₹25,000 तक का एक्सचेंज बोनस और ₹5,000 का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट भी जोड़ा गया है। Swift की कीमत ₹5.79 लाख से ₹8.65 लाख तक है। इसका मुकाबला Hyundai Grand i10 Nios और Tata Tiago से है।
Celerio, S-Presso और Eeco पर भी ऑफर
Maruti Celerio पर सभी वेरिएंट्स में ₹37,500 तक का फायदा मिल रहा है। इसमें ₹10,000 का कंज्यूमर ऑफर, ₹25,000 तक का एक्सचेंज बोनस और ₹2,500 का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है। इसकी कीमत ₹4.70 लाख से ₹6.73 लाख तक जाती है।
वहीं Maruti S-Presso पर भी कुल ₹37,500 तक की छूट मिल रही है। यह कंपनी की सबसे सस्ती कारों में शामिल है और इसकी कीमत ₹3.50 लाख से शुरू होती है।
इसके अलावा फैमिली और कमर्शियल उपयोग के लिए लोकप्रिय Maruti Eeco पर भी ₹37,500 तक का फायदा दिया जा रहा है। पेट्रोल और CNG दोनों मॉडल्स इस ऑफर में शामिल हैं। Eeco की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.21 लाख से ₹6.36 लाख तक है।

