खरगोन 07 may, (Rns) । जिले के बरूड़ थाना क्षेत्र के ग्राम भडवाली में एक युवक ने मामूली सी बात के विवाद में मां और मामी पर लकड़ी से वार कर दिया। घटना मंगलवार शाम की है। इसमें युवक की मां की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अस्पताल ले जाने के दौरान मामी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।
बरूड़ थाना प्रभारी गिरवर सिंह जलोदिया ने बताया कि ग्राम पनवाड़ा निवासी पातलीबाई (50) पति छतरसिंह मंगलवार को अपने मायके भडवाली गई थी। शाम को उसका बेटा मुकेश (30) पिता छतरसिंह भी वहां आ गया। कुछ बातचीत के दौरान मुकेश ने कहा कि मां उसे अच्छे से नहीं रखती है और इसी बात पर मां-बेटे के बीच विवाद शुरू हो गया।

