0लोगों को घर बैठे डिजिटल ऑनलाइन कर भुगतान की अपील की।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर,07 मई (आरएनएस)।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने अपने निवास का वित्तीय वर्ष 2026 -27 वर्ष का डिजिटल ऑनलाइन के माध्यम से संपत्ति कर का भुगतान कर आनलाइन जमा किया एवं शासन के नियमानुसार 6.25त्न का छूट का लाभ भी मिला।विधायक देव ने कहा नगर वासियों को घर बैठे डिजिटल ऑनलाइन के माध्यम से करो का भुगतान करने की अपील की है। नगर निगम द्वारा लोगों को सुविधा उपलब्ध करते हुए अब अपने-अपने मकानो का समेकित संपत्ति कर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। विधायक ने कहा सभी करदाता अपने-अपने मकानों दुकानों का समेकित संपत्ति कर, जलकर सही समय में जमा कर छूट का लाभ ले सकते हैं।महापौर संजय पांडे ने कहा नगर पालिका निगम जगदलपुर के अंतर्गत समस्त संपत्ति कर दाताओं को करो का भुगतान कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। वित्तीय वर्ष 01अप्रैल 2026 से 31 में 2026 तक 6.25त्न की छूट दिया गया है। वहीं निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने भी अपने निवास का डिजिटल आनलाइन संपत्ति कर का भुगतान किया। अपने निवास का कर जमा करने के दौरान महापौर संजय पांडे,अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा,पीडब्ल्यूडी सभापति निर्मल पानीग्राही, त्रिवेणी रंधारी, पितामह नायक, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक कुलदीप पाणिग्रही, सहायक राजस्व निरीक्षक राकेश नाग, गेब्रियल सिरहा,अभिषेक शेट्टी व राजस्व 5अमला उपस्थित थे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

